UCC

राजधानी देहरादून में कोचिंग जा रही है युवती को जबरदस्ती कार में बिठाया, फिर की छेड़छाड़।

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। 

राजधानी देहरादून में बीते कुछ दिनों से अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।  अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधियों में पुलिस का डर नजर नहीं आ रहा है। ऐसी ही एक घटना देहरादून के रायपुर से भी सामने आई है ।  जहां कोचिंग जा रही एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर उसके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली में आरिफ जोकि कुसुम विहार का निवासी है के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

विद्या भूषण नेगी इंस्पेक्टर शहर कोतवाली ने बताया कि रायपुर की एक युवती जो कि जहां एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है, वह शनिवार को दोपहर में अपने कोचिंग जा रही थी। तभी आरोपी आरिफ ने उसे जबरदस्ती खींच कर कार में बैठा लिया। जिसके बाद कार के दरवाजे बंद कर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी है। युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी आरिफ ने उसके साथ मारपीट भी की। युवती की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और युवती को बचाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.