UCC

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम राहत कोष में अपना एक माह का वेतन डोनेट किया

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

उत्तराखंड मे आई भीषण आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम राहत कोष में अपना एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को इस बाबत आवश्यक कार्यवायी के निर्देश दिए हैं। अब उनके अक्टूबर माह का वेतन सीएम रिलीफ़ फंड मे डोनेट किया जाएगा। आपने अक्सर सीएम को आपदा के समय मुख्यमंत्री राहत कोश में कुछ राशि डोनेट करने का बयान जरूर सुना होगा। लेकिन इस बार सीएम धामी ने खुद ही ये कदम उठाया है। आपदा से जूझ रहे प्रदेश को इस वक्त आर्थिक रूप से मजबूत बनाने को लेकर सीएम ने पहल कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.