UCC

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में हुई शामिल, नैनीताल सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। एक ओर जहां हरक सिंह रावत को बीजेपी ने दरकिनार करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया। वहीं उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। माना जा रहा है कि वह नैनीताल सीट से बीजेपी का चेहरा हो सकती हैं। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा व प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता आदि ने भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामा। आर्य को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि 15 जनवरी को मीडिया के सामने सरिता आर्य द्वारा की गई बयान बाजी उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। ऐसी बयानबाजी से पार्टी संगठन की छवि धूमिल हुई है। साथ ही पत्र में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने की बात कही गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.