भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पीएम मोदी ने जनसेवा को बताया सच्ची पूजा, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

अभिज्ञान समाचार/ पॉलिटिकल डेस्क/ नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली में हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का श्रेय जनता को है लिहाजा हमें जनता के लिए समर्पित होकर कार्य करना है। ताकि उनके विश्वास पर पार्टी खरी उतर सके। उन्होने सेवा को ही सच्ची पूजा बताया।

ये भी पढ़ें – पुरानी पेंशन बहाली को कार्मिकों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने चेतना रैली को हाथीबड़कला मे रोका

बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि जनता की सेवा सबसे बड़ा राजनीतिक धर्म है। सत्ता में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इसी सूत्र को आधार बनाते हुए बहुमत के साथ सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। यहां परिवारवाद नहीं सेवा संकल्प और समर्पण को आधार मानकर जनता की सेवा की जाती है। पीएम ने कार्यकर्ताओं को आम आदमी के मन के विश्वास का सेतु बनने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हाल ही में देश ने कोरोना महामारी का डटकर सामना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने महामारी से निपटने के लिए साहसी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला पीएम ने लिया और इससे निपटने के लिए जनता को हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट तकनीक का पालन करते हुए कोबिड से लड़ने में आसानी हुई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने आगे आकर महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एकमात्र ऐसा नेता कहा जो देश के किसानों के हितों के लिए प्रगतिशील नीतियों और कानूनों को लाए जो जनहित में है। नड्डा ने कहा कि पार्टी पिछले 7 वर्षों से केंद्र की सत्ता में है। कई राज्यों में उसकी सरकारें भी है, लेकिन अभी उसका उत्कर्ष आना बाकी है।

ये भी पढ़ें – सरकार ने छेड़ी मुहिम, गांवों में खोले जाएंगे ओपन जिम

पंजाब में भाजपा सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया बैठक में पंजाब के भाजपा अध्यक्ष अश्विन शर्मा ने कहा कि भाजपा सभी कयासों पर विराम लगाते हुए सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी

पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ हुई चुनावी मंत्रणा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे सत्र में उत्तराखंड, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्रियों और पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के साथ भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी ने अपने-अपने प्रदेशों में पार्टी की स्थिति और आगामी रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यों को बूथ लेवल तक मजबूती देने के लिए रणनीति तैयार करने पर मंथन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…