भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ने बिंदाल मलिन बस्ती पहुंच कर महिलाओं व बच्चों संग मनाई दिवाली

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। दीपावली के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ बबीता सहोत्रा आनंद ने बिंदाल मलिन बस्ती पहुंच कर क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं व बच्चों को खील बताशे व कैलेंडर बांट कर दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है, सभी के जीवन से अंधेरा छठे और उनके जीवन में प्रकाश आए यही वह कामना करती हैं।

इस अवसर पर उन्होंने छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से कहा कि यदि वह एडमिशन करवाने में सक्षम नहीं हैं तो वह उनकी हर मदद के लिए तत्पर हैं। डॉ बबीता ने कहा कि शिक्षा के प्रकाश से उनके बच्चों के जीवन में उजाला होगा और वह एक अच्छे नागरिक बन पाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड अध्यक्ष सुनील राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल, मंसूर खान, राजेश, विनोद ध्यानी व अजय सोनकर आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…