भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम योगी और स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेता मांगेंगे सीएम धामी के लिए वोट।

अभिज्ञान समाचार / देहरादून।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है अब भारतीय जनता पार्टी ने भी सीएम धामी के प्रचार-प्रसार की तैयारियां कर ली है भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है सीएम धामी के लिए वोट मांगने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर भी उत्तराखंड आएंगे भाजपा के पार्टी मुख्यालय प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

इस सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश पार्टी  प्रभारी दुष्यंत गौतम,  सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्वी केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या,  अनिल बलूनी, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा,  अजय टम्टा व नरेश बंसल शामिल है। इसके अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डॉ धन सिंह रावत, सौरव बहुगुणा, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, सरिता आर्य, दीप्ति रावत, किरण देवी, खिलेंद्र चौधरी, दीप चंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, प्रेम सिंह, हरभजन सिंह चीमा, डॉक्टर विनोद प्रजापति, ज्योति राय, प्रेमानंद, हिमि जोशी व लीलावती राणा भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.