UCC

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 20 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, अब चुनावी रण में रह गए 730 उम्मीदवार

देहरादून। दस्तावेजों, प्रस्तावकों की कमी तथा नामांकन फॉर्म अधूरा भरे जाने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए हैं। लिहाज़ा अब उत्तराखंड में कुल 750 मे से 730 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। बहरहाल शनिवार को प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रपत्रों की जांच का काम पूरा हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 31 जनवरी को नाम वापसी का आखिरी दिन है। इस दिन इच्छुक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी जंग में 730 उम्मीदवारों में से कितने चुनावी जंग में टिके रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.