UCC

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार होंगे उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर

देहरादून। खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनो के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई। सीएम धामी ने बताया कि अक्षय कुमार को राज्य के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे उन्होंने मान लिया है। अब वे ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक कलाकार के साथ ही अच्छे इंसान भी
हैं।

अक्षय कुमार इन दिनों पहाड़ों की रानी मसूरी में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री रकुलप्रीत भी शूटिंग के लिए पहुंची हैं। यह फिल्म साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक है जो निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही है। बीते मंगलवार को अक्षय कुमार मसूरी पहुंचे। वे यहां की खूबसूरती से बेहद ही प्रभावित हुए। अक्षय कुमार ने पहाड़ों की रानी मसूरी में फिल्म की शूटिंग के साथ ही स्नो फाल का भी मजा लिया। इस फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी तक मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में चलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.