UCC

बिछ गई चुनावी बिसात, 79315 कर्मचारी, 36 हज़ार जवानों की सुरक्षा के बीच संपन्न कराएंगे चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड में कल यानी 14 फरवरी के दिन विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सभी तैयारियों को अमली जामा पहना दिया है। प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 11647 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 79315 कर्मचारी 36095 सुरक्षाकर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। प्रदेश में जो पोलिंग स्टेशन सड़क मार्ग से कई किलोमीटर दूर है उनके लिए पोलिंग पार्टियां 2 दिन पहले ही रवाना कर दी गई हैं।

चुनाव संपन्न कराने को 79315 अधिकारी और कर्मचारी तैनात

  • पीठासीन अधिकारी : 13910
  • मतदान अधिकारी प्रथम : 13910
  • मतदान अधिकारी द्वितीय : 13910
  • मतदान अधिकारी तृतीय : 13910
  • माइक्रो आब्जर्वर : 1069
  • महिला कर्मचारी : 5136
  • अन्य विभिन्न निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिक : 17470

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 36095 अधिकारी व सुरक्षाकर्मी

  • राजपत्रित अधिकारी : 88
  • निरीक्षक : 182
  • उप निरीक्षक : 1602
  • महिला उपनिरीक्षक : 629
  • हेड कांस्टेबल : 1103
  • कॉन्स्टेबल : 10015
  • महिला कॉन्स्टेबल : 1812
  • वन दरोगा : 84
  • वनरक्षक : 823
  • होमगार्ड/ पीआरडी जवान के साथ ही पीएसी की 23 कंपनी और सीएपीएफ की 114 कंपनियों के जवान : 20057
Leave A Reply

Your email address will not be published.