बढेगी ठंड, गुजरात राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

अभिज्ञान समाचार/ नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार सुबह जारी किए गए अपने पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी बात कही है। इसके मद्देनजर यहां आणंद, भरूच, नवसारी, वलसाड, अमरेली और भावनगर में आज के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। बता दें कि मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार हैं।

मौसम विभाग की मानें तो आज अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों पर हिमपात की भी संभावना बन रही है जिससे दिल्ली में ठंड बढ़ेगी। IMD के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन के भीतर कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में हिमपात की संभावना है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: अब नेपाल से भारत आना नहीं आसान, सख्त हुए भारत में प्रवेश के नियम

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।इन जिलों में भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने बताया कि बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, डांग और तापी जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। देश के कई राज्यों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में तापमान में गिरावट का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। बुधवार को महाराष्ट्र और उत्तर कोंकण समेत गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तटों से एक चक्रवाती तूफान के टकराने की आशंका भी जताई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.