UCC

प्रदेश भर में आज आए 38 नए कोरोना संक्रमण के मामले, एक मरीज की मौत

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। तो वहीं, एक लंबे समय बाद, बुधवार को कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी बुधवार को प्रदेश भर में 38 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 42 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। तो वहीं, 01 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अब तक उत्तराखंड में 7417 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉 नए साल के जश्न पर सख्ती: इस बार 31 दिसंबर को दो घंटे पहले ही खत्म करना होगा न्यू ईयर का जश्न

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 222 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 21 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही बागेश्वर जिले में 1, हरिद्वार जिले में 3, नैनीताल में 6, पौड़ी जिले में 5 और उधमसिंह नगर में 2 केस आये है। तुम ही बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश भर में 44 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। तो वही, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.