पूर्व सैनिक ने पहले पत्नी को मारा, फिर खुद को मारी गोली

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। थाना रानीपोखरी के अंतर्गत इठरना मार्ग से दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ एक पूर्व सैनिक ने अपनी ही पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी यहीं नहीं रुका वह गुस्से में इतना आगबबूला था कि पत्नी को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार दी।

यह भी पढ़ें- खाली पेट इन चीजों को करें अवाइड, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी पूर्व सैनिक ब्रजी कृषाली (58 वर्ष) और पत्नी कुसुम कृषाली (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बता दें कि घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसका अब तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…