UCC

धनौल्टी: कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, किया विकास का वादा

थत्यूड़। टिहरी जनपद के धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने नैनबाग क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊं के साथ एवं महिला शक्ति व बुजुर्गों ने अपना प्यार और आशीर्वाद देकर फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा ने जारी किया दृष्टि पत्र, रोजगार व मजबूत कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दे शामिल

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने नैनवाग क्षेत्र के तहत सरतली कसोन, कांडापाली, रनोंगी, भटौली, गांवखेत आदि गांव में लोगों से मिलकर चुनावी चर्चा की। कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। साथ ही कई ग्रामीणों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी धनोल्टी विधानसभा जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति से लोग प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे है। साथ ही जनता ने भी मन बना लिया है कि इस बार धनोल्टी में कॉन्ग्रेस का विधायक बनना तय है।

यह भी पढ़ें 👉 ‘अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, पुष्कर धामी न रुकेगा न झुकेगा’: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है प्रदेश के साथ क्षेत्रों का विकास करना और जनता का आशीर्वाद उनको मिलने जा रहा है इसके बाद धनोल्टी विधानसभा का लगातार विकास किया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा पर्यटन स्वास्थ्य व शिक्षा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी पहाड़ी क्षेत्रों में छोटी-छोटी मंडियों की स्थापना की जाएगी ताकि किसानों को भी उचित लाभ हो सके। इस अवसर पर दर्शन लाल नौटियाल सुरेंद्र रावत ब्लॉक अध्यक्ष जोत सिंह रावत कुँवर सिंह चौहान जयपाल सिंह राणा राजेंद्र नौटियाल दीपचंद सजवान हुकम सिंह के साथ-साथ अन्य कई सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.