UCC

उत्तराखंड: 21 गढ़वाल राइफल के सूबेदार आनंद सिंह शहीद

अभिज्ञान समाचार/ चमोली : उत्तराखंड सहित देश के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड ने एक और लाल को खो दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 गढ़वाल राइफल के सूबेदार आनंद सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जवान की हृदय गति रुकने से मौत हुई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी मिली है कि सूबेदार आनंद सिंह वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में सेवारत थे। 10 हफ्ते के प्री ड्रिल कैडर के लिए लैंसडाउन में तैनात थे।

यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों की कोरोना टेस्टिंग तेज़, अब तक 50 हुए कोरोना संक्रमित

नायाब सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो ओ कांचुआ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। जानकारी मिली है कि वो व्यायाम कर रहे थे और अचानक वो गिर गए। मौके पर मौजूद साथी उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई और पैतृक घाट लगासूं सोनला के मध्य में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.