दिल्ली पहुंचा कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट, 12 संदिग्ध एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कोरोना का ओमिक्रोन वैरीअंट दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में अब तक ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट से संक्रमित होने के संदेह में 12 मरीजों को भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार, आठ ओमिक्रॉन संदिग्ध मरीजों को गुरुवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार संदिग्धों को आज भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो का टेस्ट कोविड -19 पॉजिटिव है, जबकि अन्य दो की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। इन चार संदिग्धों में से दो ब्रिटेन से, एक फ्रांस से और एक नीदरलैंड से आया है। आज चारों मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दक्षिण अफ्रीका डॉक्टर ने बताया, डेल्टा वेरियन से अलग है अमिक्रोन वरिएंट के लक्षण

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि कर्नाटक में संभावित रूप से अधिक खतरनाक कोरोना वायरस स्ट्रेन के दो मामलों का पता चला है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि दो लोग COVID-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। एक व्यक्ति लगभग 66 वर्ष का है और एक साउथ अफ्रीकी नागरिक है, जो वापस चला गया है। दूसरा व्यक्ति 46 वर्षीय डॉक्टर है। जिसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.