UCC

ज्योति रौतेला को उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस एक ओर विधानसभा चुनाव में हो रहे डैमेज को कंट्रोल करने में जुटी है। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड में खाली हुई प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सीट पर नई नियुक्ति कर दी है। हाईकमान ने श्रीमती ज्योति रौतेला को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। जबकि चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें श्रीमती कमलेश रमन, श्रीमती अलका पाल, श्रीमती भागीरथी बिष्ट व श्रीमती आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नाम शामिल है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.