UCC

जारी हुए सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र, बागेश्वर से शुरुआत

अभिज्ञान समाचार/देहरादून: प्राथमिक शिक्षक बनने को अंतिम चयन सूची का इन्तज़ार कर रहे अभ्यर्थियो को मंगलवार को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। अभ्यर्थी इस नियुक्ति पत्र का पिछले कई दिनों से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे जिसकी शुरुआत बागेश्वर जनपद से की गई। चयनित किए गए सभी अध्यापकों को किस विद्यालय में, कहां पर नियुक्ति होनी है इसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। चयनित सभी अध्यापकों को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री पांडे ने बताया कि जल्द ही दूसरे जिलों में भी चयनित किए गए शिक्षकों की नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.