UCC

चुनाव आचार संहिता से पूर्व खंडशिक्षा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति के आदेश जारी

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही शिक्षा विभाग ने विभिन्न शिक्षा अधिकारियों जिनमें खंड शिक्षा अधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें कुछ ऐसे अधिकारियों के स्थानांतरण के पूर्वर्ती आदेशों में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी गई है। शासन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश भी दिए हैं।

पदोन्नति एवं स्थानांतरण की सूची के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

TRANSFERS AND PROMOTIONS IN EDUCATION DEPARTMENT

Leave A Reply

Your email address will not be published.