UCC

चंपावत में आज नामांकन कराएंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी।

अभियान समाचार / चंपावत। 

चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सीएम धामी आज नामांकन कराएंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी के साथ ही पार्टी के कई बड़े नेता भी चंपावत पहुंचेंगे। सीएम धामी कार्यकर्ताओं और कैबिनेट मंत्रियों के साथ बनबसा के जगबूढ़ा पुल से सुबह 9:00 बजे चंपावत रवाना होंगे। इस दौरान कई स्थानों पर उनका स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम धामी दोपहर 12:30 पर चंपावत पहुंचेंगे। और तहसील में 1:00 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस संबंध में सीएम के प्रतिनिधि कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री इसके बाद रैली निकालकर गोलज्यू मंदिर जाएंगे। इसके बाद चंपावत बस स्टेशन पर 2:00 बजे जनसभा होगी। शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री चंपावत से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.