गंगोत्री विधानसभा सीट: अटकलों पर लगा विराम, कहीं नहीं जा रहे विजयपाल सजवाण

अभिज्ञान समाचार/ पॉलिटिकल डेस्क।

उत्तरकाशी। 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। राजनीतीक पार्टियां विभिन्न सीटों पर मजबूत प्रत्याशी तलाशने में जुटी हैं। लंबे समय से चर्चा थी कि गंगोत्री सीट पर भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस एक दूसरे के किले में सेंड लगा रही है बता दें कि पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चाएं थी कि कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण पर भाजपा डोरे डाल रही थी। लंबे वक्त तक कांग्रेस ने भी इन बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। लेकिन, अब कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है यह महल अटकलें मात्र हैं।

गंगोत्री सीट राज्य में सरकार बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है। सार्वजनिक मंचों पर सभी नेता अक्सर मिथकों को झुठलाने की बातें करते हैं, लेकिन सही मायने में नेता मिथकों पर भरोसा करते हैं। मिथक यह है कि जो इस सीट पर जीतता है, राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनती है। ऐसे में राजनीतिक दल इस सीट से जिताऊ प्रत्याशी को ही मैदान में उतारते हैं। यही कारण है कि भाजपा गोपाल रावत के निधन के बाद से ही लगातार गंगोत्री सीट पर किसी मजबूत प्रत्याशी की तलाश में है। इसके चलते ही लगातार अटकलें थी कि भाजपा, पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण पर नजरें गड़ाए बैठी है। लेकिन, अब इन बातों पर विराम लग गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.