UCC

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए किया बर्खास्‍त, पार्टी विरोधी बयानबाजी का आरोप

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया है। विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद टिकटों को लेकर नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़ा हुआ है। हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी बयानों के लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत लैंसडौन, यमकेश्‍वर और केदारनाथ तीनों जगह से टिकट की मांग कर रहे थे। हरक रविवार को दिल्‍ली गए थे और उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन गुरुवार देर रात को पार्टी ने उन्‍हें छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया। साथ ही कैबिनेट से भी बर्खास्‍त कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.