कैबिनेट मंत्री के काफिले को रोककर की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा से विधायक व मंत्री रेखा आर्य के काफिले के आगे गाड़ी लगा कर उनके काफिले को रोकने व महिला मंत्री से अभद्रता करने की खबर आ रही है। मामले में 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मामला अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पत्थरकोट का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – कैबिनेट मीटिंग आज, विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सूत्रों के अनुसार हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। शिकायत के अनुसार उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता व उनके सुरक्षा स्कोर्ट को रोकने की शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव 2022 : 13 आईएएस को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी

शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थी, तभी उनके काफिले की गाड़ी के आगे अज्ञात लोगों ने गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका। इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता भी की और गाली गलौज की। मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारने की धमकी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.