UCC

केंद्रीय मंत्री का दून दौरा: कैबिनेट मंत्री हुई नाराज, कार्यक्रम से वापस लौटीं

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

गृह मंत्री अमित शाह आज देहरादून पहुँच गए। उनके स्वागत के लिए भाजपा के कई मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ तैयार दिखे। सभी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बावजूद इसके एक मंत्री का नाम स्वागत सूची में ना होने से वह नाराज होकर कार्यक्रम से चली गई। दरअसल हुआ यूं कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री का सीएम धामी समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय गृह मन्त्री के स्वागत सूची में नाम न होने से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से कैबिनेट मन्त्री रेखा आर्य नाराज होकर वापस दून लौट आईं। आपको बता दें बीजेपी संगठन द्वारा कार्यक्रम तय किया गया था जिसमें महिला नेत्री और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का नाम नहीं रखा गया है। जबकि कई नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल था। इससे नाराज हो कर मंत्री आर्य वापस लौट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.