UCC

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी को पत्र भेज दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं। वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कानून मंत्री थे। कुमार ने सोनिया गांधी को पत्र में लिखा कि, ‘मामले में विचार करने के बाद, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि मौजूदा हालात में और मेरी गरिमा के अनुरूप, मैं पार्टी से बाहर राष्ट्रीय कारणों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकता हूं।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.