काँग्रेस नेता संजय डोभाल ने लिया माँ यमुना का आशीर्वाद, चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका

अभिज्ञान समाचार/ उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा से काँग्रेस नेता संजय डोभाल ने क्षेत्रवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने अपने बड़ेथी (चिन्यालीसौड़) स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाई। इससे पूर्व उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार का भी शुभारंभ किया। डोभाल ने यमुनोत्री पहुंचकर माँ यमुना का आशीर्वाद लिया और कहा कि प्रकाश पर्व के मौके पर वह विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं जो पार्टी कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति का संचार करेगा। उन्होंने प्रचार अभियान के माध्यम से जनता को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है। लिहाजा जनता आगामी चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी को सफल बनाएगी। इस मौके पर उन्होंने माँ यमुना से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। साथ ही सभी के साथ भैलो भी खेला। कार्यक्रम में उनके भाई विनोद डोभाल भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…