UCC

कपरोली गांव पहुंची शहीद सम्मान यात्रा, ली आंगन की मिट्टी

अभिज्ञान समाचार/ कीर्तिनगर। शहीद सम्मान यात्रा कीर्तिनगर ब्लॉक के कपरोली गांव पहुंची। ग्रामीणों द्वारा यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। प्रदेश की राजधानी देहरादून मे बनने वाले सैन्यधाम के निर्माण मे शहीदो के आँगन की मिट्टी को एकत्रित करने के लिए शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है।

स्थानीय ग्रामीण के द्वारा शहीद मूर्ति सिंह संकरवाण के आँगन की मिट्टी ली। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने बताया की कपरोली ग्राम सभा से अधिकतर लोग भारतीय सेना का हिस्सा है, जो देश की विभिन्न हिस्सों में सीमा पर तैनात है। शहीद मूर्ति सिंह को उनकी धर्मपत्नी सुभागा देवी और पुत्र गंभीर सिंह ने पुष्प अर्पित करके श्रदांजलि दीं।

इस मौके पर नायब तहसीलदार कीर्तिनगर सूरजपाल सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी आशा देवी सैनिक कल्याण विभाग के ब्लॉक प्रतिनिधि कुंवर नेगी, ग्राम प्रधान सुनील कुमार, कैप्टन (सेवानिर्वत्त) कुंवर सिंह मेहरा, हुकम सिंह, जोत सिंह, दिनेश राणा, शमशेर भंडारी, बचनसिंह, कमल सिंह, रघुनाथ नेगी आलम भंडारी, कुशाल सिंह आदि समेत बड़ी तादाद में ग्रामीणों मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.