UCC

ओवरलोडेड आल्टो कार बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, 9 लोग घायल

अभिज्ञान समाचार/ चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर पानी गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। दुर्घटना के समय ऑल्टो कार में 9 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कार में सवार 9 लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में समलैगिक विवाह का पहला मामला, दो युवक की शादी

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जोशीमठ ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुभाई गांव निवासी वीरेंद्र लाल अपनी कार में 9 लोगों के साथ पीपलकोटी से जोशीमठ की तरफ आ रहा था। इस दौरान बदरीनाथ हाईवे पर पैनी गांव के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चालक को छोड़कर सभी लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड मे फूटा कोरोना बम, 25 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन अल्टो UK 11 5293 है। जिसमे पुरुष, महिला व बच्चे सवार थे। एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मश्क्कत के बाद घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया, और 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया है। जहां चालक वीरेंद्र लाल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.