ओमीक्रोन वायरस ने दी भारत में दस्तक, पिछले 24 घंटे में मिले 2 केस

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर दिखना शुरू हो गया है। बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने भारत में भी दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग में इससे हड़कंप मच गया है। बता दें कि कर्नाटक के दो शख्स इस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों ब्रिटेन से भारत आए थे। इसकी जानकारी भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी है और लोगों से ने सतर्क रहने को कहा है।केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमीक्रोन का संक्रमण पाया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शासन ने जारी किया 2022 का सार्वजनिक अवकाश कैलेण्डर

वहीं बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में बीते दिन बुधवार को कोरोना के 53 मामले आए। हालांकि किसी में नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पुष्टि की खबर नहीं है लेकिन भारत में इस नये वायरस ने दस्तक दे दी है। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया

आपको बता दें कि 29 देशों में ओमीक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70% मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड के मामले आए। और 29,000 से अधिक मौत एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.