UCC

उपनल में केवल स्थाई निवास प्रमाण पत्र धारकों का होगा पंजीकरण, सैनिक कल्याण मंत्री ने दिए निर्देश

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को काफी राहत दी हैं। उन्होंने विभागीय अधिकरियों को निर्देश दिए कि उपनल में आज से केवल स्थाई निवासी प्रमाण पत्र धारकों का ही पंजीकरण होगा। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह आदेश दिया। उन्होँने अधिकारियों को तत्काल निर्देशो का पालन करते हुए उपनल की वेबसाइट में केवल स्थायी निवासियों का ही पंजीकरण करने को कहा। दरअसल उपनल भर्तियों में काफी समय से अनियमिताओं की शिकायते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के पास आ रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बारे में विभाग को निर्देश दिए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.