UCC

उत्तराखंड: 2 फरवरी को मेनिफेस्टो जारी करेगी कांग्रेस पार्टी

देहरादून। कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जल्द मेनिफेस्टो जारी करेगी। इसकी तिथि भी तय कर ली गई है। आगामी 2 फरवरी को कांग्रेस पार्टी अपना मेनिफेस्टो जारी करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रतिज्ञा पत्र (मेन‍िफेस्‍टो) जारी करेंगी। 2 फरवरी को वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रियंका गांधी उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र लॉन्च करेगी। कांग्रेस कोरोना प्रोटोकॉल की बाध्यता को ध्यान में रखते हुए प्रतिज्ञा पत्र को डिजिटल माध्यम से लॉन्च करेगी। वहीं पूरे प्रदेश में डिजिटल माध्यम से ही कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञापत्र को जन-जन तक पहुंचाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.