UCC

उत्तराखंड: शिल्पा शेट्टी परिवार संग उठा रही है मसूरी की वादियों का लुत्फ

अभिज्ञान समाचार/ मसूरी। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ इन दिनों मसूरी की वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। उनकी फोटोस वायरल हुई हैं। जानकारी मिली है कि शिल्पा शेट्ठी नया साल का जश्न भी यहीं मनाएंगी वो भी परिवार संग। आपको बता दें कि शुक्रवार को शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ मसूरी पहुंची और यहां सिया-केम्पटी गांव स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में ठहरी हैं। शिल्पा करीब एक सप्ताह तक मसूरी में ठहरेंगी और नया साल का जश्न मनाने के बाद ही मुंबई लौटेंगी।

यह भी पढ़ें 👉 कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों मे लगातार बढोतरी, 422 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

बता दें कि शनिवार को शिल्पा परिवार के साथ हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट तक वाहन से पहुंचीं और वहां से पैदल कैम्पटी फॉल के पुल और सड़क के ऊपरी हिस्से में बने तालाब तक पहुंचीं, जहां दोपहर बाद उन्होंने पिकनिक मनाई और परिवार संग खाना भी वहीं खाया। फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब दिखे लेकिन उन्होंने मीडिया और फैंस से दूरी बनाए रखी।बता दें कि शिल्पा शेट्ठी के सुरक्षाकर्मी भी वहां चारों ओर तैनात रहे। इससे पूर्व शुक्रवार सुबह शिल्पा ने जेडब्ल्यू मैरिएट होटल की बालकनी में मौसम का खूब आनंद लिया, जिसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.