UCC

उत्तराखंड: राजभवन के 33 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, एहतियातन दो दिन बन्द रहेंगे राजभवन परिसर के कार्यालय

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। बुधवार को कोरोना संक्रमण से राजभवन भी अछूता नही रहा। यहां भी कोविड 19 ने दस्तक दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एहतियातन राजभवन को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। राजभवन में दो दिनों के बंद के दौरान परिसर स्थित समस्त कार्यालय को सैनेटाइज किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, राजभवन में एक कर्मचारी संक्रमित मिला था, जिसके बाद मंगलवार को 198 कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें 32 अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब कुल 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों के संक्रमित मिलने के बाद राजभवन 13 और 14 जनवरी के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान राजभवन में वृहद स्तर पर सेनेटाइजेशन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.