UCC

उत्तराखंड में कोरोना ने बरपाया कहर, प्रदेश में 118 तो राजधानी दून में आए 85 मामले

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। राज्य में लगातार कोरोना फिर से पैर पसारने लग गया है, और हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्य हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 118 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 345205 हो गई है। उत्तराखंड में  वर्तमान में 367 एक्टिव केस हैं। जिनका इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 7419 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शनिवार को देहरादून में  सर्वाधिक 85 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि अल्मोड़ा 5, बागेश्वर 3, हरिद्वार में 8, नैनीताल में 7, पौड़ी गढ़वाल में 7, ऊधमसिंहनगर 2 और उत्तरकाशी में 1 कोरोना संक्रमित पाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.