UCC

उत्तराखंड में आज एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून

उत्तराखंड में आज शुक्रवार को एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुआ। बता दें कि आज शुक्रवार को कोरोना के 20 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 13 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 20 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 155 एक्टिव केस रह गए हैं।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड : फिर चर्चा में शिक्षा मंत्री का पूर्व लाइजनिंग अफसर, करना माहरा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखी चिट्ठी

आपको बता दें कि आज सोमवार को अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 1, चमोली में 0, चंपावत में 0, देहरादून में 8, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 4, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 2, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 0, उत्तरकाशी में 3 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का हैं आंकड़ा 344553 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7413 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.