उत्तराखंड: भाजपा के चुनाव अभियान ने पकड़ी रफ्तार, कल से केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। 2022 विधानसभा चुनाव की बिसात सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति के अनुसार बिछाने में जुटे हैं। चुनावी तैयारियों जोरों पर हैं। क्या भाजपा, क्या कांग्रसे, दोनों ही दल अपने दिग्गजों को भी मैदान में उतार रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के साथ ही उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल भी अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। चुनावी तैयारियों में भाजपा दूसरे दलों से एक कदम आगे नजर आ रही है। भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे भी तय कर दिए गए हैं। इन दौरों में तेजी आने लगी है।

यह भी पढे – उत्तराखंड में विदेश से आए 490 लोग लापता

भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी कल हरिद्वार में विजय संकल्प रैली में शामिल होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कल ही उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। जेपी नड्डा गढ़वाल मंडल में विजय संकल्प रैली का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रविवार को अल्मोड़ा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कुमाऊं में विजय संकप्ल रैली का आगाज करेंगे। विजय संकल्प रैली में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा कई केन्द्रीय मंत्रियां के साथ ही भाजपा की सत्ता वाले कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर भाजपा ने चुनाव में पूरी ताक झोंक दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.