UCC

Big Breaking: इंतजार खत्म, 1718 पदों पर पुलिस भर्ती का रास्ता साफ

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। युवा लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर युवा लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं। पुलिस की ओर से UKSSSC को सितम्बर माह मेरा अधियाचन भेजा गया था। जिस पर काफी समय से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन, अब भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां स्कूल में 16 छात्र कोरोना संक्रमित, एक छात्र के पिता कतर से लौटे थे

इसमें पुलिस विभाग में आरक्षी और उपनिरीक्षक / गुल्मनायक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनुमति मांगी गई थी। लेकिन, तब से अब तक करीब चार माह बीत जाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया|लेकिन, अब युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के कुल 1521 और उपनिरीक्षक / गुल्मनायक के कुल 197 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। अनुमति मिलने के बाद अब जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.