UCC

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दो शहरों के स्कूल की 5 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

अभिज्ञान समाचार\रुद्रपुर

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का कहर बरपने लगा है। साथ ही स्कूलों में भी छात्र-छात्राएं कोरोना की चेपट में आने लगे हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक ओमिक्रोन के भी 4 मामले सामने आ चुके हैं जिसमे से 3 देहरादून और एक हरिद्वार से सामने आया है।वहीं सोमवार सुबह जीजीआइसी दिनेशपुर और गदरपुर की पांच छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई। इससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप
मच गया और साथ ही छात्रओं के परिवार वाले भी डर गए। बता
दें कि मेडिकल टीम ने जीजीआइसी गदरपुर और दिनेशपुरलपहुंचकर बाकी छात्राओं की सैंपलिंग कराए जाने की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें-लक्ष्मण झूला से कुंजापुरी मंदिर व हरिद्वार से लक्ष्मण झूला तक बनेगा रोपवे

सोमवार की सुबह सीएमओ कार्यालय को मिली कोरोना जांच रिपोर्ट में दिनेशपुर जीजीआइसी की 13 साल की छात्रा की आरटीपीसीआर रिपोर्ट, 17 साल छात्रा, 16 साल की दो छात्राओं की रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं दोपहर बाद आई रिपोर्ट में जीजीआइसी गदरपुर की 1 छात्रा में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।वहीं इसके बाद सीएमओ कार्यालय के नोडल प्रभारी प्रदीप मेहर गदरपुर और दिनेशपुर जीजीआइसी में मेडिकल टीम भेजी ने और शाम 5 बजे तक सभी छात्राओं कीआरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच के लिए सैंपल लिए। सीएमओ डा. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार जिले में सैंपलिंग कराई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.