उत्तराखंड: बुधवार को 271मरीजों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, चार की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण धीमा हो गया है। राज्य में आज कोरोना के 271 नए मरीज मिले हैं। जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं आज विभिन्न अस्पतालों से 1422 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस तरह अब राज्य में एक्टिव केस भी सिमटकर 4043 रह गए हैं। आज 4 लोगों की मौत होने के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या इस वर्ष 246 हो गई है। अल्मोड़ा में 9 बागेश्वर में चार चमोली में 23 चंपावत में दो देहरादून में 147 हरिद्वार में 24 नैनीताल में 22 पौड़ी गढ़वाल में 13 पिथौरागढ़ में तीन रुद्रप्रयाग में 11 टिहरी गढ़वाल में तीन उधम सिंह नगर में 9 तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

