UCC

उत्तराखंड: फिर बढ़े कोरोना केस, बीते दिन के मुकाबले दून में बढ़े 300 से ज्यादा मामले, आज 7 मरीजों की मौत

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले आज फिर से बढ़ गए। गुरुवार के मुकाबले आज तकरीबन 400 नए केस की बढ़ोतरी हुई है। आज उत्तराखंड में 2813 कोविड मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि आज सात कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है।राज्य में कोरोना के इस साल अब तक 70427 नए मामले सामने आ चुके हैं। जबकि अब तक 101 लोगों की जान जा चुकी है। 37312 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 30927 हो गई है। जबकि आज 3042 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

शुक्रवार को उत्तराखंड में आए कोविड-19 मरीजों का ब्यौरा

  • अल्मोड़ा में 170
  • बागेश्वर में 87
  • चमोली 67
  • चम्पावत 74
  • देहरादून 978
  • हरिद्वार 422
  • नैनीताल 257
  • पौड़ी 203
  • पिथौरागढ़ 96
  • रुद्रप्रयाग 113
  • टिहरी 49
  • ऊधमसिंह नगर 194
  • उत्तरकाशी 103

Leave A Reply

Your email address will not be published.