UCC

उत्तराखंड: कोरोना केस पहुंचे 2081, 10 मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के मामले बढ़ गए। आज प्रदेश में कोरोना के 2081 नये मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना ने 10 मरीजों की जान ले ली। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 80222 तक पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 52069 रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं। प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों से 3295 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।

उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में आए कोरोना के मामले

  • अल्मोड़ा में 209
  • बागेश्वर में 106
  • चमोली में 106
  • चम्पावत में 26
  • देहरादून में 761
  • हरिद्वार में 206
  • नैनीताल में 150
  • पौड़ी में 88
  • पिथौरागढ़ में 89
  • रुद्रप्रयाग में 142
  • टिहरी में 65
  • ऊधमसिंहनगर में 119
  • उत्तरकाशी में 14

Leave A Reply

Your email address will not be published.