UCC

उत्तराखंड कोरोना अलर्ट: शुक्रवार को फिर टूटा कोविड-19 का रिकॉर्ड, आज आए 814 मामले, राजधानी दून 300 पार

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। शुक्रवार को उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज उत्तराखंड में कोविड-19 के रिकॉर्ड 814 मामले सामने आए। अब इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उत्तराखंड कोरोना की तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि, आज किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जबकि 147 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2022 तक जा पहुंचा है, जिनका इलाज चल रहा है।

आज आए कोविड-19 के मामले इस प्रकार हैं।
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 325 मामले सामने आए हैं। वही नैनीताल में 233, हरिद्वार में 119, पौड़ी गढ़वाल में 21, उधम सिंह नगर में 35, अल्मोड़ा में 14, उत्तरकाशी में 10, चंपावत में 13, चमोली में 05, पिथौरागढ़ 11, टिहरी में 12 बागेश्वर में 10 और रुद्रप्रयाग में 06 केस पॉजिटिव मिले हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.