UCC

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव हुए कोरोना पॉजिटिव, सम्पर्क में आए लोगों को आईसोलेट होने की हिदायत

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। कोरोना के जबरदस्त संक्रमण के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर सचिवालय में कोरोना ने दस्तक दी है। जी हां इस बार प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 कोरोना ब्रेकिंग: नए साल में कोरोना ने बनाया नया रिकॉर्ड, दर्ज हुए 310 मामले

बताया जा रहा है कि उन्हें खुद में कुछ सिंपटम्स नजर आते ही अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि टेस्ट कराने के बाद से ही पंकज कुमार पांडे ने खुद को आइसोलेट कर लिया था और उसके बाद अपना इलाज भी शुरू करवा लिया है। हालांकि इस दौरान उनको कहां से कोरोना संक्रमण हुआ है इस बात की अभी तक पुष्ट नहीं हो पायी है। एहतियात के तौर पर उन्होंने ऐसे व्यक्तियों को भी आइसोलेट रहने को कहा है जो उनके संपर्क में आए हैं। बताया जा रहा है की कुछ और बैठकों में रहे होंगे तो शायद कुछ और लोगों के भी संक्रमण आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.