UCC

आप पार्टी को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपर्वान भाजपा में शामिल

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपर्वान ने आप छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राज्य सभा सांसद व भाजपा में शामिल होने वाले स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने उन्हें पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर बद्रीनाथ विधायक श्री महेंद्र भट्ट व विनय गोयल भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.