UCC

उत्तराखंड में हुआ दर्दनाक हादसा, एसएसबी के दो जवानों की मौके पर ही मौत

अभिज्ञान समाचार / पिथौरागढ़। 

उत्तराखंड में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसी बीच पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के थल डीडीहाट मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें एसएसबी के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसबी और कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा शवों को निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 3 डीडीहाट सड़क मार्ग पर लालघाटी नाम की जगह पर कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जब कार दुर्घटना का शिकार हुई तब कार में दो लोग मौजूद थे। कार में 11 बटालियन डीडीहाट  एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार निवासी बेरीनाग और वीर सिंह निवासी रायपुर देहरादून सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.